फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर-सास को किया बेहोश और फिर चचेरे भाई संग भागी दुल्हन

Sun, 06 Aug 2017 03:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bride abscond - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
सास और देवर को नशीली दवा खिलाकर बेहोश करने के बाद एक विवाहिता अपने कथित चचेरे भाई के साथ  भाग गई।  कई घंटों तक मकान का दरवाजा बंद होने और कोई दिखाई नहीं देने पर पड़ौसियों को संदेह हुआ तब छत के रास्ते से मकान में पहुंचे।
विज्ञापन


जहां मां व बेटा बेसुध कमरे में पड़े मिले। तब पड़ौसियों ने दोनों को नजदीक के प्राथमिक उपचार केंद्र में पहुंचाया। वहां से झालावाड़ जिला एसआरजी अस्पताल में रैफर कर भर्ती करवाया गया। 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी दोनों को होश नहीं आया है। हालत गंभीर बनी है। 

यह मामला राजस्थान के झालावाड़ जिले का है। जहां स्थानीय युवक बंटी कारपेंटर बुधवार को ही महाराष्ट्र के नागपुर की दीपा विलास ठाकरे नाम की युवती को 1 लाख 60 हजार की राशि देकर ब्याह रचाकर लाया था। गुरुवार को जरुरी काम होने से कहीं और चला गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

बेहोश मां-बेटे को होश आने पर पूरे वाकये का खुलासा होगा

दुल्हन - फोटो : Demo pic
​पीछे से उसकी पत्नी ने अपने कथित परिचित युवक को ससुराल बुलाया। जिसे वह चचेरा भाई बता रही थी। उसके साथ मिलकर लुटेरी दुल्हन ने अपनी सास व देवर को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया और वहां रखे जेवर व नकदी लेकर अपने चचेरे भाई के साथ फरार हो गई।

वारदात का पता चलने पर शनिवार को बंटी झालावाड़ स्थित अस्पताल पहुंचा। यहां उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। फिलहाल लुटेरी दुल्हन अपने साथ कितने का माल ले ​गई है, इसका पता नहीं चला है। खानपुर थाना अधिकारी महेंद्र मारु ने बताया कि बेहोश मां-बेटे को होश आने पर पूरे वाकये का खुलासा हो सकेगा। इसके बाद ही पड़ताल आगे बढ़ सकेगी। ​लेकिन वारदात के दिन से ही दुल्हन के गायब होने से शक की सुई उसी पर घूम रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें