फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी स्कूल की छात्रा को ले गया जम्मू और होटल में दो दिन तक किया दुष्कर्म, ऐसे खुला राज

Sun, 06 Aug 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नामी स्कूल की छात्रा को अगवा करने वाला गिरफ्तार       
पुलिस ने आरोपी के चंगुल से छात्रा को मुक्त कराया
बहला-फुसला कर ले गया था जम्मू, होटल में दो दिन तक किया दुष्कर्म      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को अगवा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के चंगुल से छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि वह छात्रा को बहला फुसला कर जम्मू ले गया था और होटल में दो दिनों तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान पंखा रोड निवासी विशाल उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। वह विवाहित है और उसका चार साल का बेटा है। पुलिस के मुताबिक, 13 साल की किशोरी गत 31 जुलाई को संदिग्ध हालत में घर से लापता हो गई थी।

परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले विशाल पर शक जताया। छानबीन के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला। जिसमें युवक स्कूटी से जाते हुए दिख रहा था। जांच करने पर पता चला कि युवक जम्मू गया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहला फूसला कर ले गया जम्मू

पुलिस की एक टीम जम्मू रवाना हो गई। लेकिन आरोपी जम्मू से दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। दिल्ली में मौजूद पुलिस की टीम ने युवक को पंखा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके चंगुल से छात्रा को छुड़ा लिया।

छात्रा ने बताया कि विशाल उसे बहला फूसला कर जम्मू ले गया था। जहां दंपति बनकर होटल में कमरा लिया था। पुलिस ने अगवा करने के साथ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

​जांच में पता चला कि किशोरी के पड़ोस में आरोपी की बुआ रहती है। विशाल एक माह से अपनी बुआ के पास रहकर किशोरी को बहला फूसला रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें