फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर किसने जमीन में गाड़ दिया बच्ची का शव

Sat, 06 May 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के पुष्कर बाईपास रोड़ पर नवजात बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को कुत्तों ने क्षत—विक्षत किया हुआ था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनाना अस्पताल के पास अज्ञात व्यक्ति अपनी नवजात बच्ची को गाड़कर चला गया। इसकी जानकारी उस समय मिली जब कुत्ते उसके शव को नोंच रहे थे। यह दृश्य देखकर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि रात के अंधेरे में ही कोई यह कृत्य करके गया है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। जनाना अस्पताल प्रबंधन से भी इन दिनों हुई डिलीवरी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बच्ची होने के कारण तो इसे नहीं गाड़ा गया, पुलिस इस संबंध में भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें