फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोधपुर के चाचा भतीजे को बठिंडा में यूं आई मौत

Sat, 06 May 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
जोधपुर के रहने वाले चाचा भतीजा की बठिंडा में डूबने से मौत हो गई। वे दोनों अपने गांव से बारात में बठिंडा गए थे, जहां ये हादसा हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जोधपुर के बनाड के नजदीक खोखरिया गांव है। यहां रहने वाले चाचा भतीजा शुक्रवार को बारात में गए थे। वहां उन्हीं के गांव के रहने वाले रिश्तेदार किशोर कुमार की शादी बठिंडा निवासी मांगीलाल की पुत्री के साथ थी।

इधर बारात ट्रेन से बठिंडा पहुंची। जहां तक बारात पहुंचते ही शादी की तैयारियां एकाएक तेज हो गई। बारातियों का स्वागत और मान मनुहार का दौर जारी था। इसी बीच राहुल पंद्रह साल का राहुल अपने 30 वर्षीय चाचा श्याम लाल और 10 वर्षीय चचेरे भाई रोहित के साथ विवाह स्थल के नजदीक सरहिंद नहर पर टहलने चला गया। यहां खेलने के दौरान ही दोनों बच्चे नहर में नहाने उतर गए। इतनी ही देर में पानी का बहाव आया और दोनों को बहा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सब देख श्याम लाल बच्चों को  बचाने नहर में कूद गए। काफी जद्दोजहद के पास बाद उन्होंने अपने बेटे रोहित को बचा लिया। दोबारा वो राहुल को बचाने कूदे, लेकिन वो काफी दूर निकल चुका था। इसी बीच पानी के एक तेज बहाव ने उन्हें भी डूबा दिया। दोनों की मौत की खबर ने शादी का पूरा उत्साह गम के माहौल में बदल दिया। मृतक श्याम लाल सैनेट्री व्यवसायी थे। वे पत्नी बच्चों सहित शादी में गए थे। पति की मौत की खबर सुनते ही उनकी पत्नी गश खाकर गिर गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें