फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से पीछा कर बाइक सवार को रुकवाया, फिर लूटपाट कर भागे बदमाश

Thu, 25 May 2017 01:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
लूटपाट कर भागे बदमाश - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजधानी में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस एक वारदात का खुलासा कर चैन की सांस लेती है। तभी दूसरी वारदात हो जाती है। जयपुर शहर के हरमाड़ा थाना इलाके में अज्ञात बदमाश कल देर रात हरमाड़ा थाना इलाके में कार चालक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके नकदी व मोबाइल छीनकर ले गए।
विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नाकाबंदी करवाई। लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस के अनुसार भैंसावा गांव, हरमाड़ा निवासी अमरचंद एक फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार रात को वह रात को शहर से गांव लौट रहा था। पूनाना गांव की झील के पास कार सवार बदमाशों ने गाड़ी बाइक के आगे लगाकर उसे रूकवाया। इसके बाद कार में सवार चार बदमाशों ने अमरचंद से मारपीट की और दस हजार रुपए व मोबाइल छीनकर ले गए।

उपनिरीक्षक रामवतार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर हुलिए के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी में सामने आया कि लूटी गई 10 हजार रुपए की राशि उसने जरुरी काम से फैक्ट्री संचालक से उधार लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें