शराब के नशे में हुई कहासुनी में गुस्साए एक व्यक्ति ने अपने ही भतीजे की हत्या कर डाली और फिर वारदात के बाद फरार हो गया। अब पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
हत्या की वारदात पाली जिले के खिंवाड़ा थाना इलाके में हुई। यहां गांथी की सौपाला ढाणी में रहने वाला आरोपी बाबूलाल भील अपने भतीजे चुन्नीलाल भील के साथ बीती देर रात को ठेके पर शराब पी रहा था। अचानक किसी बात पर चाचा-भतीजे के बीच कहासुनी हो गई, जो कि मारपीट में बदल गई। तभी गुस्साए बाबूलाल ने अपने सगे भतीजे चुन्नीलाल पर नजदीक रखी घातक वस्तु से ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिया।