फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बैठे ज्वैलर पर फायरिंग, गेट में लगी गोली और यूं बची जान

Fri, 15 Sep 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Bullet fired - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शहर में बीती देर रात अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वैलर पर फायरिंग कर दी। बदमाश निशाना चूक गया और गोली नजदीक से गुजरती हुई कार के दरवाजे में जा लगी। इससे ज्वैलर की जान बच गई। 
विज्ञापन


वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। वारदात प्रदेश की राजधानी जयपुर के वैशाली नगर थाना इलाके में हुई। अजमेर रोड पर डीसीएम चौराहे के पास भानुका ज्वैलर्स के बाहर इस शोरूम के मालिक भानु सोनी कल रात नौ बजे को घर जाने के लिए कार में बैठ गए। वे कार की ड्राइविंग सीट को एडजस्ट कर रहे थे।

तभी बाइक सवार दो बदमाश नजदीक आकर रुके। इनमें एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। उसी दौरान भानु सीट एडजस्ट करने के पीछे की तरफ झुके हुए थे जिससे बच गए। गोली एकदम पास से गुजरी और ड्राइविंग सीट के पास दरवाजे में जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग से कार के शीशे टूट गए, फिलहाल....

कारतूस - फोटो : AmarUjala
अचानक हुए इस हमले से कार का कांच भी टूट गया। सोनी चिल्लाने लगे तो हमलावर वहां से भाग निकले। उधर, गोली चलने की इस वारदात से आसपास के लोगों में दशहत फैल गई।  

सूचना मिलने पर वैशाली नगर थानाप्रभारी भोपाल सिंह भाटी और उच्चाधिकारी  मौके पर पहुंचे।नाकाबंदी कराई, लेकिन हमलावरों को कोई सुराग नहीं मिला। भानु सोनी का शोरूम इलाके में काफी प्रतिष्ठित है।  प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ज्वैलरी व नकदी लूट के इरादे से बदमाशों ने ज्वैलर पर गोली चलाई होगी। घटना के वक्त ज्वैलर के पास ज्वैलरी और रुपए थें। शोरूम बंद करने के बाद वे इन्हें लेकर घर जा रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें