कश्मीर से धार्मिक शिक्षा हासिल करने आए छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में हत्यारोपी महिला के पति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हत्यारे ने सारे राज खोल दिए। उसने बताया कि किस बेरहमी से उतरा कत्ल किया गया।
छह सितंबर को शाहिद अहमद पुत्र मोहम्मद मकबूल, निवासी पहलगांव अनंतनाग जम्मू-कश्मीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मदरसा बदरूल उलूम में रहकर मौलवियत की पढ़ाई कर रहा है। उसका साथी एजाज अहमद पुत्र गुलाम नबी निवासी लाडूरा, बारामूला, जम्मू-कश्मीर भी बीते चार वर्षों से मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था।
खतीजा खातून पत्नी शेर अली निवासी मोहल्ला छीपियान से उसके साथ प्रेम संबंध बन गए थे, इसी कारण उसका उसके घर आना-जाना था। पांच सितंबर की शाम तीन बजे खतीजा खातून ने उसे मदरसे से अपने घर बुलाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी खतीजा खातून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।