पत्नी को साथ में नहीं भेजा तो गुस्साएं दामाद ने ससुर पर हमला कर दिया। जिससे ससुर की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना राजस्थान के नागौर जिले की है। यहां थावला थाना इलाके में स्थित एक गांव में गजेन्द्र का ससुराल है। पत्नी से अनबन के चलते पिछले कुछ दिनों से वह अपने पिता के ही घर रह रही थी। इस पर बीते रविवार रात गजेन्द्र अपने ससुराल में पत्नी को लेने पहुंचा। नशे की हालत में देखकर ससुर मदनलाल ने बेटी को उसके साथ भेजने से इनकार कर दिया। इस पर एकबार तो वह वहां से लौट गया।