फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पुलिस अफसर बने शातिर ठग को सात दिन के और रिमांड पर भेजा

Mon, 14 Aug 2017 07:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
साहिल राजपाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खुद को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का एसपी शंकरदत्त शर्मा बताकर स्पूफिंग इंटरनेट कॉलिंग के जरिए पीएचईडी एवं अन्य अधिकारियों को धमका कर वसूली करने वाले आरोपी साहिल राजपाल की मुश्किलें कम नहीं हुई है। 
विज्ञापन


आज पांच दिन का रिमांड अवधि पूरी होने पर एसीबी ने साहिल राजपाल को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने फिर से साहिल को अगले सात दिन तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब वह 21 अगस्त तक एसीबी के रिमांड पर रहेगा।

एसीबी ने करीब आठ माह तक तकनीकी पड़ताल के बाद करीब नौ देशों में संपर्क कर 9 अगस्त को जयपुर में जालूपुरा स्थित एक विधायक के सरकारी क्वार्टर से गिरफ्तार किया था। उसके बाद एसीबी कोर्ट ने आरोपी साहिल राजपाल को 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

SP का ड्राइवर बनकर चौथ वसूली करने जाता था

फेक कॉल - फोटो : Demo pic
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर के पौते साहिल ने खुद को एसीबी का एसपी शंकरदत्त शर्मा बताया और भ्रष्टाचार के केसों में फंसे पीएचईडी के अधिकारियों और नई दिल्ली की एक निजी कंपनी के अधिकारियों को स्फूकिंग इंटरनेट कॉलिंग के जरिए फोन कर धमकाया। उनसे लाखों रुपए वसूल कर लिए।

वह एसपी का ड्राइवर बनकर चौथ वसूली करने जाता था, लेकिन धमकी भरे कॉल आने पर पीएचईडी के एक इंजीनियर ने एसीबी में गत जनवरी माह में शिकायत दर्ज करवाई थी। तब से एसीबी आरोपी साहिल को पकड़ने में जुट गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें