घटना पंजाब के लुधियाना की है। गांव ललतों कलां वासी रछपाल सिंह (50) सुसाइड केस में पुलिस ने नया खुलासा किया है। रछपाल ने पड़ोसियों से तंग आकर आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसके भाई बलदेव सिंह ने मां मंजीत कौर और पत्नी किरणपाल कौर के साथ उसका गला दबाकर कत्ल किया था। आरोपियों ने अपना जुर्म छिपाने के लिए रस्सी के सहारे शव लटका दिया था।
पड़ोसियों के साथ हुई मारपीट का फायदा उठाकर आरोपियों ने एक जाली सुसाइड नोट लिखा। उस पर पड़ोसियों का नाम लिख दिया कि उनसे तंग आकर रछपाल सिंह ने आत्महत्या की है। जब थाना सदर पुलिस ने जांच की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या की वारदात में इस्तेमाल की गई रस्सी को भी बरामद कर लिया है। अदालत ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है।