फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोटों की तस्करी के एवज में मिलता था यह, जेल से मिला था सप्लाई का आॅर्डर

Sun, 03 Dec 2017 09:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार राजीब शेख - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में नकली नोटों के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ में अहम खुलासे हो रहे हैं। एसओजी राजस्थान की टीम ने बीती रात एक युवक को जयपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ा था। उसके पास से दो हजार रुपए के 95 नकली नोट बरामद हुए थे। 
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी 19 साल का राजीव शेख मुर्शिदाबाद, उत्तरपाड़ा, पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। आज आरोपी को कोर्ट में पेशकर एसओजी ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया। पूछताछ में सामने आया कि नकली नोट बनाने वाले गिरोह ने इनकी सप्लाई विभिन्न शहरों तक करने के लिए बेरोजगार युवकों को शामिल कर रखा है। 

एडिशनल एसपी करन शर्मा के मुताबिक नकली नोट लेकर जयपुर पहुंचे आरोपी राजीब शेख को कल जयपुर रेलवे स्टेशन से पकड़ा था। उसने बताया कि वह सिर्फ पांच हजार रुपए के लालच में यह काम कर रहा था। गैंग से जुड़े किसी तस्कर ने नकली नोट पहुंचाने की एवज में 5 हजार रुपए देने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जेल में बंद बदमाशों से जुड़े हैं तार

दो हजार का नोट - फोटो : self
पूछताछ में  इस मामले के तार बहरामपुर की जेल से जुड़े होने की भी बात सामने आई है। पूछताछ में राजीब शेख ने बताया है कि वह लूट के मुकदमे में पश्चिम बंगाल की बहरामपुर जेल में बंद था। जहां उसकी मुलाकात जाली नोट सप्लाई करने वाले बदमाशों से हुई। जेल से छूटने के बाद जेल से ही किसी बदमाश का फोन आया था।

उसने धौलियान से दो लोगों ने नोटों का बैग लेकर जयपुर ले जाने को कहा था और इस काम के बदले 5 हजार रुपए मिलने वाले थे। इस पर वह नकली नोट लेकर जयपुर पहुंचा था। यहां इन नोट को किसे सप्लाई करना था? एसओजी उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई करने में जुटी है। वहीं जब्त हुए नकली नोटों को एसओजी रिजर्व बैंक और नासिक प्रेस में भिजवाने की तैयारी में है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें