सेंट्रल जेल में सजा काट रहे जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश के उग्रवादी और इस्लामिक स्टेट के समर्थक ने जेल के एक सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। जानिए पूरी खबर...
घटना पश्चिम बंगाल के कोलकाता की है। अलीपुर सेंट्रल जेल में सजा काट रहे जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के उग्रवादी और इस्लामिक स्टेट के समर्थक मोहम्मद मसीउद्दीन उर्फ मूसा ने रविवार सुबह जेल के एक सुरक्षा गार्ड पर हमला कर दिया। जेल सूत्रों ने यहां इसकी जानकारी दी।
पढ़ें:- बेटी की शादी में बाप ने खेला खूनी 'खेल', गणेश पूजा में पत्नी पर चलाई गोली और फिर...
सूत्रों ने बताया कि सुबह मूसा की किसी बात पर जेल के एक गार्ड दोविंद चंद्र दे के साथ बहस हो गई। इसी दौरान उसने दे पर अचानक हमला कर दिया और उसने एक धारदार चम्मच की सहायता से सुरक्षा गार्ड का गला रेतने का प्रयास किया।
दूसरे सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह दे को बचाया। उसे गंभीर हालत में एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जेल के गार्ड गोविंद चंद्र दे को पहले एसएसकेएम अस्पताल ले जाया और फिर वहां से उसे निजी अस्पताल सीएमआरआई में दाखिल कराया गया।