फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांबाज कमाण्डो सोहन सिंह की हालत स्थिर, लेकिन खतरे से बाहर नहीं

Mon, 10 Jul 2017 02:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
कमांडों सोहन सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल के एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से गंभीर घायल हुए जाबांज कमांडों सोहन सिंह तंवर की हालत स्थिर है। तंवर का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां आईसीयू में भर्ती डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातर निगरानी रखे हुए है। 
विज्ञापन


अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आरएसी के जाबांज कमाण्डो सोहन सिंह तंवर का स्वास्थ्य कल लगभग स्थिर ही रहा। आरएसी के अतिरिक्त महानिदेशक ओपी गल्होत्रा ने बताया कि तंवर के कल बुखार में उतार-चढ़ाव जारी रहा। गल्होत्रा ने बताया कि तंवर का ब्लड प्रेशर एवं स्वास्थ्य के अन्य पैरामीटर सामान्य रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोहन सिंह की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है एवं उसे अभी पूर्णतया खतरे से बाहर नहीं कहा जा सकता।

गल्होत्रा ने बताया कि तंवर की ही आरएसी चौथी बटालियन के कमाण्डेंट जगदीश प्रसाद मीना भी उनकी कुशलक्षेम पूछने के लिए कल मेदांता अस्पताल पहुंचे। सोहन सिंह तंवर की तीमारदारी एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिये उनकी धर्मपत्नी, परिवार के सदस्य, आरएसी के अधिकारी मेदांता अस्पताल परिसर में कैम्प कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें