फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को एक बजे आए और डॉक्टर को पीटकर भाग गए

Mon, 10 Jul 2017 02:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रात करीब एक बजे चार लोग अस्पताल में आए और वहां मौजूद डॉक्टर तथा नर्सिंगकर्मिंग के साथ मारपीट कर भाग गए। 
विज्ञापन


घटना जैसलमेर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जवाहर चिकित्सालय की है। यहां बीती देर रात कुछ युवक जबरन घुस गए। इन युवकों ने यहां मौजद डॉक्टर दिनेश सोलंकी और नर्सिंगकर्मियों से मारपीट की। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है ये चारों युवक शराब के नशे में थे। डॉ. सोलंकी ने बताया कि घटना देर रात करीब एक बजे की है। यहां आए युवकों ने उनसे मारपीट की और बीच-बचाव करने नर्सिंगकर्मी आए तो उन्हें भी पीटा। इसके बाद जैसे ही अस्पताल में शोर-शराबा बढ़ने लगा चारों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें