एक तलाकशुदा देवर द्वारा अपनी भाभी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने और फिर उसकी मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर घर से फरार हुए आरोपी देवर को धरदबोचा। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि रामगंज निवासी पुरुषोत्तम है। उसके खिलाफ बड़े भाई की पत्नी ने रामगंज थाने में दो दिन पहले बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 24 जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे पीड़िता के बच्चे स्कूल में थे तथा पति बाहर गया था।
तब आरोपी देवर पुरुषोत्तम ने अपनी भाभी को पकड़ लिया और जबरन अपने कमरे में ले गया। वहां निर्वस्त्र कर मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर बलात्कार किया। पीड़िता को उसके पति व पुत्र को जान से मारने की धमकी देकर डराया।