फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 मुकदमों में वांटेड बालाजी धाम बिल्ड एस्टेट का डायरेक्टर और पत्नी गिरफ्तार

Tue, 18 Apr 2017 07:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
आरोपी प्रमोद और पत्नी अंजना - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर में फ्लैट व भूखंड खरीदने—बेचने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी के मामले में फरार बालाजी धाम बिल्ड एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर और उसकी पत्नी को जयपुर कमिश्नरेट के सदर थाने की पुलिस ने मंगलवार को बैंगलोर से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी ठग दंपत्ति और उनके परिजनों के खिलाफ जयपुर कमिश्नरेट में पश्चिम जिले के सदर, बगरु और सोढाला थाने में धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने के 14 मुकदमे दर्ज है। जिनमें पिछले दो साल से पुलिस को दंपत्ति की तलाश थी। पुलिस से बचने के लिए ये लोग जगह बदल—बदल कर रहे थे। वर्तमान में आरोपी दंपत्ति बैंगलोर में एडब्लूएच फ्लैट्स में फर्जी नाम व पते से रहकर फरारी काट रहे थे।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि 44 वर्षीय गिरफ्तार आरोपी प्रमोद अग्रवाल और उसकी पत्नी अंजना सिविल लाईंस क्षेत्र में अचरोल हाउस के समीप प्लॉट नंबर 3 ए में रहते है। फिलहाल आरोपी प्रमोद का भाई आमोद फरार चल रहा है। जिसकी तलाश जारी है। 
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता के निर्देशन में चौमूं थानाप्रभारी जितेन्द्र सिंह सोलंकी, कमिश्नरेट के सायबर सेल प्रभारी हैडकांस्टेबल रतनदीप व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। जिन्होंने तकनीकी सहायता से आरोपी दंपत्ति के बैंगलोर में वाईट फिल्ड कोडगड़ी जगह पर छिपे होने का पता लगाया। तब वहां पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी दंपत्ति को धरदबोचा।
विज्ञापन

सदर, बगरु व सोढाला थाने में 14 मुकदमे दर्ज हुए

arrest - फोटो : demo pic
करीब दो साल पहले आरोपी आमोद व उसके भाई प्रमोद ने बालाजी धाम बिल्ड एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म बनाई। जिसके जरिए कई लोगों को फ्लैट व भूखंड बुकिंग कर करोड़ों रुपए का सौदा कर लिया। एक ही भूखंड को दो बार बेच दिए। इस तरह पीड़ितों से रुपए बटोरकर ना फ्लैट दिया और नाहीं रुपए लौटाए और फिर दोनों भाई अपनी पत्नी व परिवार के साथ अचानक आॅफिस को बंद कर फरार हो गए। तब इनके खिलाफ सदर, बगरु व सोढाला थाने में 14 मुकदमे दर्ज हुए।

एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के मुताबिक फरार आरोपी प्रमोद अग्रवाल की मां निर्मला अग्रवाल ने सोडाला थाने में 7 अक्टूबर 2015 को उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। आरोपियों को पुलिस थाना सदर के प्रकरण संख्या 97/16 धारा 420,406 आईपीसी में गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। जहां एसीपी सदर नीरज पाठक व थानाधिकारी सदर रडमल सिंह उनसे पूछताछ कर रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें