फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ में ढही खदान में दबने से मजदूर की मौत

Sun, 23 Apr 2017 05:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मजदूर की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलवर जिले के रामगढ़ तहसील में शनिवार देर रात को खदान के ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। 
विज्ञापन


रामगढ़ पुलिस के अनुसार हादसा माणकी गांव में हुआ। जहां पहाड़ पर लीज की खान नम्बर 1455 -56 में खनन काम होता है। देर रात करीब ढाई बजे खदान में पत्थरों के बीच हॉल काटते समय पत्थर भरभराकर गिरने लगे। इससे वहां काम कर रहे श्रमिक की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त भानु प्रताप के रुप में हुई है। वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश में मथुरा के चंद का नंगला का रहने वाला था। उसके शव को रामगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया था। हादसे में भानूप्रताप की मौत का समाचार सुनकर परिजन यूपी से यहां पहुंचे। तब आगे की कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें