रामदेवरा में दर्शन करने जा रहे एक श्रद्धालु की सालम सागर तालाब में डूबने से मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय प्रबंधन ने गोताखोरों की मदद से मशक्कत के बाद डूबे व्यक्ति के शव को बाहर निकलवाया।
यह मामला राजस्थान के जैसलमेर जिले में पोकरण की है। हादसे का शिकार पाली का रहने वाला दिनेश था। वह बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए रामदेवरा की पदयात्रा में जा रहा था। रास्ते में दिनेश और उसके साथी रामदेवरा से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित सालम सागर तालाब पहुंचे। जहां दिनेश तालाब में स्नान करने उतर गया। वहां गहराई होने से तालाब में डूबने लगा। यह देखकर पास ही मौजूद साथी चिल्लाने लगे। लेकिन साथी दिनेश को बाहर निकालकर नहीं ला सके।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। वहां बड़ी मशक्कत के बाद दिनेश के शव को तालाब से बाहर निकाला। उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिचितों को सौंप दिया।