फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामसरोवर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Wed, 02 Aug 2017 01:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
death - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जन-जन की आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव की समाधि स्थल रामदेवरा के रामसरोवर तालाब में आज सवेरे डूबने से एक जातरू की मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिले में बाबा रामदेव द्वारा खुदवाए गए चमत्कारी रामसरोवर तालाब में मूसलाधार बारिश के चलते पानी की जबरदस्त आवक हुई है। इसी रामसरोवर तालाब में आज सवेरे एक जातरू का शव नजर आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौका स्थल पर पहुंची तथा कस्बेवासियों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस लगातार शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें