उधारी चुकाने के लिए सरस डेयरी के कलेक्शन एजेंट से मारपीट कर करीब ढाई लाख रुपए लूटने वाले दो आरोपियों को गांधी नगर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार वर्मा उम्र 22 वर्ष है। वह बाईजी की कोठी, शिव कॉलोनी, झालाना डूंगरी में रहता है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहीं, दूसरा आरोपी भूपेन्द्र कुमार अटल रैगर उम्र 22 वर्ष है। वह फैज— थर्ड, झालाना डूंगरी थाना गांधीनगर में रहता है। उसने छह माह पहले एक कंपनी में कंप्यूटर आॅपरेटर जॉब छोड़ी है। आसपास रहने से दोनों में दोस्ती थी, लेकिन वे बुरी संगत में पड़ गए। इससे मौज मस्ती में रुपया उड़ा दिया और लोगों से काफी उधारी कर ली। इसे चुकाने के लिए उन्होंने लूट की साजिश रची।
20 मई को सरस डेयरी का कलेक्शन एजेंट जितेन्द्र पाल सिंह झालाना स्थित केन्द्रीय विद्यालय नंबर 3 से ओटीएस चौराहा की तरफ आ रहा था। तभी दोनों बदमाशों ने अपनी बाइक से जितेंद्रपाल सिंह का पीछा किया और सूनसान रोड पर बाइक पर पीछे बैठे भूपेंद्र कुमार ने जितेंद्रपाल सिंह के सिर में लोहे के पाईप से चोट मारी। वह गिर पड़ा। हेलमेट भी निकल गया। वह संभल पाता। इससे पहले ही दोनों बदमाश जितेंद्र पाल का बैग लूटकर भाग निकले। जिसमें डेयरी बूथों से कलेक्शन के करीब 2 लाख 48 हजार रुपये, कलेक्शन शीट, रसीद बुक, बैग लूट कर ले गये थे।
19 मई को लूटने की कोशिश की, कामयाब नहीं हो सके
arresting
- फोटो : demo pic
वारदात के बाद गांधीनगर थानाप्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व जिले की स्पेशल टीम ने पड़ताल शुरु की। जिसमें दोनों आरोपियों द्वारा एक लेपटॉप बैग लेकर घूमने और जिन लोगों से उन्होंने उधार रुपए लिए थे। उनसे संपर्क करने करने का पता भी चला। इस पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात करना स्वीकार कर लिया।
गांधीनगर एसीपी राजपाल गोदारा ने बताया कि लूट से पहले दोनों बदमाशों ने तीन—चार दिन तक पीड़ित जितेन्द्रपाल सिंह की रैकी कर पता लगाया कि वह केन्द्रीय विद्यालय नंबर तीन के पास कोने पर डेयरी बूथ से अन्तिम कलेक्शन कर सरस डेयरी ऑफिस जाता है। उन्होंने 19 मई को लूटने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो सके और फिर अगले दिन वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर रिमाण्ड पर लिया है।