फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायबर क्राइमः 23 राज्यों में 256 फर्जी नंबरों से करोड़ों की ठगी

Fri, 16 Jun 2017 07:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरोह के सरगना और कॉल सेंटर संचालक - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
नोएडा के कॉल सेंटर ने शेयर्स में निवेश, इंश्योरेंस पॉलिसी का रिफंड लेने जैसे झांसे देकर सैंकड़ों लोगों से करोड़ों रुपए ठगे। इस साइबर ठग गिरोह का राजस्थान की क्राइम ब्रांच ने भाण्डाफोड़ कर पांच जनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि  प्रारंभिक पड़ताल के बाद इस गिरोह ने देश के करीब 23 राज्यों में करीब 256 फर्जी मोबाइल व लैंड लाइन नंबरों से 4 हजार 879 से ज्यादा फोन कॉल किए। इनमें गिरोह द्वारा राजस्थान में 414 कॉल की गई है। जो कि लगभग प्रदेश के सभी जिलों में की गई है। इनमें कई लोग गिरोह के चंगुल में फंस गए।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इकराम निवासी शाहीन बाग थाना ओखला नई दिल्ली का रहने वाला है। वह कॉल सेंटर का संचालक है और इन दिनों सेक्टर-2 गौतमबुद्ध नगर नोएड़ा में रहता है।
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरा आरोपी आमिर निवासी बाटला हाउस, जामिया नगर, नई दिल्ली, तीसरा शाहीद खान निवासी ग्राम शीलपुर पोस्ट कुबाकी जिला मुरादाबाद, चौथा आरोपी यामीन वासी शीलपुर पोस्ट जिला मुरादाबाद एवं पांचवां आरोपी मेहराज आलम निवासी इंद्रपुरम गाजियाबाद है।

इसी गिरोह ने टेलीकॉलर युवतियों से जयपुर निवासी भगवान सहाय को अलग-अलग नम्बरों से फोन किए थे और उससे शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 42 लाख 15 हजार ठगे थे। जिसकी रिपोर्ट पीड़ित 27 अप्रैल को अशोक नगर थाने में दर्ज कराई थी। तब थानाप्रभारी बालाराम चौधरी व सबइंस्पेक्टर कृष्णकुमार ने प्रारंभिक पड़ताल शुरु की।

इसके बाद यह केस जयपुर कमिश्नरेट की साइबर सेल क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। इसके बाद डीसीपी क्राइम विकास पाठक के निर्देशन में एसीपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, इंस्पेक्टर मनोज चौधरी, सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित 15 सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को सेक्टर-2, नोएडा स्थित इंडो स्पायर जर्नी लिमिटेड कंपनी के कॉल सेंटर पर दिल्ली पुलिस के सहयोग से छापा मारकर पांचों संचालकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें