फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप का टायर पंक्चर कर बदमाशों ने उड़ाए छह लाख रुपए

Fri, 28 Apr 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दौसा जिले के कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात बदमाश एक जीप में रखे करीब छह लाख रुपए पार कर ले गए। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस थाने पर पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात जलमहल, ब्रह्मपुरी निवासी राहुल मीणा से हुई। वह जमीन की रजिस्ट्री करवाने अपनी जीप से दौसा गए थे। शुक्रवार सुबह दौसा में नागौरी पुलिया से गुजरते वक्त उनकी जीप का टायर पंक्चर हो गया। वह उसे ठीक करवा रहे थे। तभी वहां मौजूद अज्ञात बदमाशों ने राहुल का ध्यान बंटाकर गाड़ी में रखे करीब छह लाख रुपयों से भरा बैग चुरा लिया और वहां से चले गए। 

वारदात के बाद रवाना होने से पहले राहुल ने रुपयों से भरा बैग संभाला तब रुपए गायब मिले। यह देखकर राहुल के होश उड़ गए। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद भी रुपयों का पता नहीं चला। तब कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। माना जा रहा है कि बदमाशों ने ही जीप के पंक्चर कर दिया। क्योंकि हाइवे पर इस तरह का गैंग काम करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें