फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के लिए ले जा रहे पांच दर्जन गौवंश मुक्त करवाए, गौ तस्कर पकड़े

Fri, 02 Feb 2018 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ट्रक में भरे गौवंश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में गौ तस्करी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अलवर और भरतपुर जिले के बाद अब पुलिस ने अजमेर में ऐसी ही गाड़ी को जब्त किया है जिसमें करीब पांच दर्जन गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। पुलिस ने मामले में गौ तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पूरा मामला अजमेर के ब्यावर से जुड़ा है। ब्यावर सदर थानाधिकारी सहदेव सिंह चौधरी ने बताया कि उन्हें बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ट्रक में गौवंश भरकर ले जा रहे हैं। इस पर पीपलाज टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की गई। यहां से पुलिस ने गौवंश से भरा हुआ एक बड़ा ट्रक और एक मिनी ट्रक पकड़ा। उन्होंने बताया कि ट्रक में गौवंश को ठूंस-ठूसकर भरा हुआ था। कथित गौ तस्करों से पूछताछ की गई तो उन्होंने गौवंश को चित्तौड़गढ़ के पास पशु मेले में ले जाने की बात कही। हालांकि, बाद में उन्होंने कबूला कि गौवंश तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे। दोनों ट्रकों से चार गौतस्करों को गिरफ्तार किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश से लाए थे गौवंश

पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
गिरफ्तार तस्करों में उत्तरप्रदेश के मुजफ्फर नगर निवासी साजिद, विराटनगर जयपुर निवासी बाबूलाल, मंदसौर निवासी मंजूर हुसैन और दयालदास वैरागी है। थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि उत्तरप्रदेश से गौवंश तस्करी के लिए लाने की बात सामने आई है। चारों तस्करों के खिलाफ गौवंश तस्करी का मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। दोनों ट्रकों से कुल 60 गौवंश मिले हैं, जिनके चोटें भी आई हुई है। उनका मेडिकल करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें