फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द बर्निंग बाइक: जिसने भी यूं जलते देखा हैरान रह गया और दौड़ पड़ा

Fri, 02 Feb 2018 05:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सड़क पर जल रही बाइक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सड़क पर दौड़ रही गाड़ियों की रेलमपेल के बीच चल रही एक बाइक अचानक जल उठी। बाइक से आग की लपटें उठते देखकर बाइक चालक ही नहीं बल्कि आसपास के लोग भी घबरा उठे। फिर हिम्मत कर मदद को एकजुट हुए और आग बुझाने में जुट पड़े।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह हादसा राजधानी जयपुर में सीकर रोड पर हुआ। जहां एक युवक अपनी बाइक पर गेंहू की खाली बोरियां लेकर चौमूं से शहर की तरफ जा रहा था। वह सीकर रोड पर टाटा मोटर्स के सामने पहुंचा। तभी बाइक में आग की लपटें उठने लगी।

यह देखकर आसपास चल रहे वाहन चालकों ने शोर मचाते हुए बाइक चालक को सजग किया। बारादाने में आग देखकर बाइक चालक भी घबरा गया। उसने रोड किनारे ही बाइक को पटक दिया और भागकर दूर हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन में शार्ट सर्किट हुआ, इसके बाद

जल उठी बाइक - फोटो : Vishnu Sharma
इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए और काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि बाइक पर पीछे खाली बोरियां लटक रही थी। इसी बीच तकनीकी खामी से इंजन में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद बाइक ने आग पकड़ ली। गनीमत रही की बाइक चालक सकुशल बच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें