फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ी बनाने के कारखाने से बाल मजदूरों को मुक्त करवाया 

Wed, 17 May 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
ह्यूमन ट्रैफिकिंग - फोटो : File photo
विज्ञापन
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के नार्थ जिले की मानव तस्करी रोधी सेल ने बुधवार को कार्रवाई कर चूड़ी बनाने के कारखाने से तीन बाल मजदूरों को मुक्त करवाया।
विज्ञापन


एडिशनल एसपी राजेश मील ने बताया कि यह कार्रवाई यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुरेशचन्द के नेतृत्व में कांस्टेबल अरविन्द कुमार की सूचना पर मानव रोधी तस्करी टीम व बचपन बचाओ आन्दोलन के देशराज सिंह की संयुक्त टीम ने की। 

जानकारी के अनुसार कांस्टेबल अरविंद कुमावत को सूचना मिली थी कि विद्याधर नगर इलाके की जेपी कॉलोनी सेक्टर 32 स्थित एक मकान में चूड़ी बनाने का कारखाना चल रहा है। जिसमें बिहार व यूपी से लाए गए मासूम बच्चों से जबरन काम करवाया जाता है। इस पर टीम ने मकान पर छापा मारा। वहां तीन नाबालिग बाल श्रमिक मिले। जिन्हें मुक्त करवाकर चाइल्ड हैल्प लाइन को सौंपा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने कारखाना संचालक राजेश चौधरी को मौके से ही गिरफ्त में ले लिया। जबकि दूसरे आरोपी संचालक विनोद चौधरी मौके पर नहीं मिला। उसकी तलाश की जा रही है। ये दोनों मासूम बच्चों से कारखाने में चूड़ियों में नग लगवाने का काम करवाते है। पुलिस केस दर्ज कर पड़ताल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें