फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश

Wed, 17 May 2017 04:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो लोगों ने एक व्यक्ति को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी जान लेने का प्रयास किया।  पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी अभयपाल ने बताया कि पलवल की मोती कालोनी निवासी डॉक्टर मनीष ने शिकायत दी है की लगभग चार पांच महीने पहले उसकी मुलाकात कानूनगो मोहल्ला निवासी मनोज से हुई थी। वह और उसका लड़का तुषार लोन दिलाने का काम करते हैं। उसने बताया कि उन्होंने अपना लोन कराने के लिए तीन लाख पचास हजार रुपये और अपने प्लाट के कागज दिए थे लेकिन वह लोन नहीं करवा सके।

जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने वापस नहीं दिए और उल्टा जान से मारने की धमकी देने लगे। वह गत 4 मई को किसी काम से कोर्ट गए थे, जब वह वापस आ रहे थे तो रास्ते में मनोज और एक अन्य गाड़ी लेकर मिले और उसे हिसाब करने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया और कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। इसमें कोई जहरीली चीज मिली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे पीकर मेरी तबीयत खराब होने लगी और उसने मुझे गाड़ी से नीचे उतार दिया और मैं बेहोश हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें