फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की तस्करी तुरंत रोके पुलिस - बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष

Thu, 13 Apr 2017 05:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पोक्सो एक्ट - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने गुरुवार को प्रदेश में बच्चों की तस्करी के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस मुख्यालय में महानिदेशक पुलिस मनोज भट्ट और एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट के एडीजीपी राजीव शर्मा से मुलाकात की।
विज्ञापन


चर्चा के दौरान आयोग अध्यक्ष चतुर्वेदी ने डीजीपी भट्ट व एडीजी राजीव शर्मा से प्रदेश में बच्चों की तस्करी के बढ़ते मामलों में गंभीरता से लेकर प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही। इसके साथ ही बालश्रम के बढ़ते मामलों पर भी नाराजगी जताई। इस पर डीजीपी मनोज भट्ट ने आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी से समन्वय बनाकर काम करने की बात कही। चतुर्वेदी ने पोक्सो एक्ट की क्रियान्विति और जनजागृति के लिए भी पुलिस की अहम भूमिका बताई।

चतुर्वेदी ने राज्य के सभी पुलिस स्टेशनों में बाल शोषण के मामलों पर संवेदनशीलता बरतने की बात कही। आयोग अध्यक्ष चतुर्वेदी ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए 6—7 मई को जयपुर में होने जा रही अंतरराज्यीय कार्यशाला के विषयों की पूर्व तैयारी पर भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें