फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गैंग के निशाने पर होती है राह चलती लेडीज

Fri, 18 Aug 2017 02:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गैंग के सदस्य राह चलती  महिलाओं का पीछा कर रैकी करते और फिर उन्हें टारगेट करते। जैसे ही मौका लगता ये उन्हें निशाना बनाते। यह गैंग कई राज्यों में वारदातों को अंजाम दे चुकी है। 
विज्ञापन


अलवर पुलिस ने मोबाइल और चेन स्नेचिंग करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 4 कुख्यात बदमाशों को आज गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार सोने की चेन, 6 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड और देसी कट्टा बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में शामिल अलवर हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र में यह गैंग दो दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दे चुकी है। गैंग के द्वारा अलवर में ही 9 वारदात करना कबूल किया गया है।

पुलिस के द्वारा गैंग के मुखिया साजिद, जावेद, राहुल और आजाद को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गैंग का एक अन्य सदस्य अभी फरार है। गैंग के 5 सदस्यों के खिलाफ एनसीआर क्षेत्र में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। यह गैंग पहले क्षेत्र में घूमती हुई महिलाओं को चिन्हित करती हैं और सुनसान क्षेत्र में टारगेट करने के बाद वारदात को अंजाम देते। इसके बाद चोरी किए माल को राहुल और आजाद ठिकाने लगाते हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम के सदस्यों को एक- एक हजार का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें