मामूली सी वजह पर एक युवती इतना परेशान हो गई कि गूगल पर आत्महत्या के तरीके तलाशने लगी तो सर्चिंग में जो जवाब मिला, वो चौंकाने वाला था।
गूगल ने सर्च रिजल्ट्स में खुदकुशी के तरीके बताने की बजाय एक फोन नंबर दिया। साथ ही ये एडवाइज की कि मदद के लिए इस नंबर पर फोन करें। यह नंबर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीआईजी) का था। फोन पर उन्होंने युवती को समझा-बुझाकर काउंसेलिंग के लिए तैयार कर लिया।
सरकारी नौकरी लगने के बाद वह अपने घरवालों के दबाव में आ गया और इसलिए उसने लड़की से रिश्ता तोड़ दिया था। इसके बाद जीवन से हताश लड़की आत्महत्या के तरीके गूगल में खोज रही थी।