फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाबंदी में कार चालक ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

Sat, 24 Jun 2017 09:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर शहर के महावीर सर्किल इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक कार चालक ने यातायात पुलिसकर्मी को चपेट में ले लिया। हादसे में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल कांस्टेबल को एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम के समय जोधपुर के जलजोग चौराहा के पास महावीर सर्किल पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान कांस्टेबल भीमदान ने कार चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कांस्टेबल को चपेट में ले लिया। घटना के बाद कार चालक तेज रफ्तार में भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने नाकांबंदी कर आरोपित को कार सहित दबोच लिया। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी का एमडीएम अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें