फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने मेडिकल स्टोर से लैपटॉप व सूने मकान से नकदी व सामान किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। शहर में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोरों ने बीती रात शहर में तीन स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार को दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर का ताला तोड़ लैपटॉप चोरी कर लिया। रात को पहलवान चौक पर सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लेते हुए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
20 मिनट में लैपटॉप चोरी
स्वास्तिक रोड स्थित अमित मेडिकल स्टोर से चोरों ने दिनदहाड़े लैपटॉप चोरी कर लिया। रिषी कॉलोनी निवासी अमित बठला ने थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका स्वास्तिक रोड पर चिराग मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार दोपहर को वह किसी काम से मेडिकल स्टोर पर ताला लगाकर गया था। करीब 20 मिनट बाद लौटा तो मेडिकल स्टोर का ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो मेज पर रखा लैपटॉप गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी। थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मेडिकल स्टोर से लैपटॉप चोरी होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूने मकान से नकदी और सामान चोरी
पहलवान चौक स्थित एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। मकान मालिक कुलदीप ने थाना किला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात को पत्नी और बच्चों समेत माता-पिता से मिलने जगदीश कॉलोनी में गया था। शनिवार सुबह घर पहुंचा तो देखा कि घर में सारा बिखरा पड़ा है। कुलदीप ने बताया कि चोरों ने मकान से एक एलईडी, चार जोड़ी चुटकी, एक जोड़ी पाजेब, एक लैपटॉप और 4200 रुपये की नकदी चोरी कर ली। मकान में चोरी की सूचना पर पहुंची किला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। किला थाना से जांच अधिकारी एएसआई राजपाल ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कमरे से दो मोबाइल चोरी
दीनानाथ कालोनी स्थित मकान से दो मोबाइल चोरी करने का मामला सामने आया है। दीनानाथ कॉलोनी निवासी दीपक ने किला थाना पुलिस को दी शिकायत मेें बताया कि रात को सोते समय उसने अपने कमरे में मेज पर अपने दो मोबाइल रखे थे। सुबह उठकर देखा तो दोनों मोबाइल गायब थे। सभी जगह तलाश किए, लेकिन वे नहीं मिले। किला थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें