न्यू ईयर के जश्न में पहुंचे केबिनेट मंत्री के साथ कुछ ऐसा हुआ कि एक बारगी तो सभी सकते में आ गए। एक शराबी ने मंत्री की कार पर पत्थर दे मारा।
घटना राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिकता मंत्री अरुण चतुर्वेदी के साथ कल देर रात राजधानी जयपुर में हुई। चतुर्वेदी देर रात विद्याधर नगर स्थित तुलसी नगर में न्यू ईयर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। वे अंदर कार्यक्रम में थे, तभी वहां हड़कम्प मच गया। बाहर खड़ी उनकी कार पर एक शराबी ने पत्थर दे मारा। वहां मौजूद लोगों ने उस शराबी को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी।