फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेर तोड़ने गए थे मासूम भाई-बहन, इस हाल में लौटे तो आंखे हो गई नम

Thu, 26 Oct 2017 02:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डाबला रेलवे स्टेशन के पास बेर तोड़ने गए दो मासूम रेलवे ट्रैक पर गिर गए। इसके बाद जो हुआ उसने सबकी आंखें नम कर दी।  
विज्ञापन


घटना राजस्थान के सीकर जिले के नीमकाथाना की है। नीमकाथाना सदर पुलिस के अनुसार खेतड़ी निवासी 10 साल की गुड़िया उर्फ अंजू अपनी मां मंजू के साथ ननिहाल डाबला की ढाणी चोलाई आई हुई थी। कल शाम अंजू अपने मामा के तीन साल के बेटे बाबू के साथ बकरियां चराने गई थी। लौटते समय वह रेलवे ट्रैक पर रेल इंजन की चपेट में आ गए। इससे दोनों मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अंजू अपनी मां मंजू के साथ तीन-चार दिन पहले ही ननिहाल आई थी। परिजनों के अनुसार मंजू बीमार चल रही थी। पीहर पक्ष के लोग उसे इलाज के लिए जयपुर लेकर गये थे। पीछे से यह हादसा हो गया। अंजू अपने ममेरे भाई बाबु के साथ बकरिया चराने गई थी। रेलवे ट्रैक के पास वह झाड़ियों से बेर तोड़ रहे थे। तभी इंजन को देखकर वह बचने के लिए दौड़े और दोनों मासूम ट्रैक पर गिर गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें