फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाख में लाए दुल्हन, 15 दिन भी नहीं टिक पाई...ये है पूरा किस्सा

Fri, 15 Sep 2017 02:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फरार महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव में दुल्हन नहीं मिल पाने के कारण शादी नहीं हो पाई, तो 11 लाख रुपए में दूसरे गांव से दुल्हन ले आए, जो 15 दिन में ही भाग गई।
विज्ञापन


मामला जोधपुर का है। जिले के निकटवर्ती झंवर के धवा में रहने वाले किसान पुत्र को उदयपुर से दुल्हन लाना भारी पड़ गया। दुल्हन लाने के लिए 11 लाख नकद खर्च किए और बाकी खर्चे भी उठाए। इसके बावजूद वह 15 दिन बाद ही गहने लेकर कहीं चली गई। तीन दिन से दुल्हन की तलाश भी की जा रही है, मगर वह नहीं मिली।

इसके बाद थक हारकर रात को वह झंवर थाने पहुंचा और रिपोर्ट दी। फिलहाल पुलिस लुटेरी दुल्हन और बिचौलियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

32 साल का हो गया था दूल्हा

demo pic - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, धवा का रहने वाला किसान मोतीराम पटेल का पुत्र दलाराम 32 साल का हो गया है। मगर उसे दुल्हन नहीं मिल पाई। इस पर वह अपने जान पहचान वालों मूलाराम, पप्पाराम आदि से संपर्क कर उदयपुर से एक लड़की को पसंद किया। मगर लड़की के घरवालों और साथ वालों की राय पर वह 11 लाख देने को राजी हुआ।

इस पर गत 23 अगस्त को उसकी जोधपुर के बासनी स्थित सांगरिया में एक मंदिर में रीति रिवाज से शादी करवाई गई। लड़की उदयपुर की अनिता बताई गई। मगर अनिता ने उसके साथ दाम्पत्य जीवन बिताने के लिए आनाकानी करनी शुरू कर दी और 10 सितंबर को घर से बिन बताए निकल गई।

अनिता अपने साथ उसके बनवाए हुए गहने, कंठी, बोर व चांदी के आइटम आदि लेकर निकली थी। दलाराम उसके लापता होने पर तीन दिन से तलाश करता रहा। मगर उसका पता नहीं लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें