पढ़ाई के नाम पर एक महिला पहाड़ी इलाके में रहने वाली किशोरी को अपने घर ले आई। फिर उसके साथ ऐसी हरकत करने लगी कि जो उसे नागवार गुजरी।
चंपावत में गुरुवार शाम किशोरी का प्रेमी बताकर एक युवक किशोरी घर में मारने की नीयत से घुस गया।
परिजनों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई लगाई। उसके पास से एक चाकू भी मिला है। परिजनों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। इससे पहले की कहानी जानकर आप चौंक जाएंगे।
लड़की को पढ़ाने के नाम पर अपने घर ले गई महिला
उसके साथ मारपीट और अश्लील हरकत करने लगी महिला
दो साल पहले चंपावत कोर्ट में काम करने वाली खटीमा महिला मृदुला चंपावत की एक लड़की को पढ़ाने के नाम पर अपने घर ले गई।
लेकिन महिला ने उसे स्कूल नहीं भेजा, बल्कि उसके साथ मारपीट और अश्लील हरकत करने लगी।
नौ सितंबर 2017 को पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चाकू लेकर एक युवक घर में घुसा
तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू मिला
गुरुवार शाम को एक लड़का किशोरी के घर मे उसे पूछता हुआ पहुंच गया। जब परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़कर धुनाई कर दी और पुलिस को सूचना दी।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जयशुभ वर्मा पुत्र रामस्नेही निवासी चरूबेटा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू मिला। परिजनों ने उसे पुलिस को सौंपकर बताया कि आरोपी महिला ने ही उसे मारने के लिए भेज है।
आरोपी युवक का कहना है कि वह उससे प्यार करता है। इसलिए वह उससे मिलने आया था। परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।