फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीबी को देख छत से कूदने को तैयार हो गया 'रिश्वतखोर', फिर हुआ ये...

Thu, 26 Oct 2017 02:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसीबी ने रिश्वत के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी तो आरोपी छत से कूदकर भागने को तैयार हो गया। टीम ने बड़ी मुश्किल से उसे पकड़ा।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत प्रकरण में साढ़े छह महीने से फरार पूर्व सीएमएचओ डॉ. पंकज गुप्ता एवं उसके भाई अमित गुप्ता की तलाश में कल दबिश दी। यहां करौली के हिंडौन सिटी की भारतीय कॉलोनी में एसीबी टीम आरोपियों के घर पहुंची। यहां से टीम ने अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पूर्व सीएमएचओ डॉक्टर पंकज गुप्ता मौके से फरार हो गया।

जांच अधिकारी महेंद्र मीणा ने बताया कि हिंडौन सिटी में दी दबिश दी गई। गिरफ्तारी से बचने के लिए अमित गुप्ता दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया और दूसरे मकान की छत पर कूद कर भागने का प्रयास किया, लेकिन एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। अब आज उसे कोर्ट में पेश करके पीसी रिमांड पर लिया जाएगा। अमित हिंडौन में एक निजी स्कूल चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि  एसीबी ने इसी साल 11 अप्रैल को चिकित्सा विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र भाटी को डेढ़ लाख रुपए की की रिश्वत लेते राजस्थान के अलवर में रंगे हाथ पकड़ा था। जांच में सामने आया कि भाटी ने यह रिश्वत राजगढ़ के वेदांता हॉस्पिटल के संचालक हरि मोहन सैनी से तत्कालीन सीएमएचओ पंकज गुप्ता और उसके भाई अमित के कहने पर ली थी।

यह रिश्वत जननी सुरक्षा योजना के एमओयू पर हस्ताक्षर करने एवं अस्पताल को बंद नहीं करने की धमकी देकर वसूली गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें