फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बूथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में सांसद सुमेधानंद सरस्वती का विरोध

Fri, 26 May 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सांसद सुमेधानंद सरस्वती - फोटो : File photo
विज्ञापन
सीकर जिले के नीमकाथाना के मनवार गार्डन में आयोजित भाजपा के बूथ विस्तारक प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय सांसद सुमेधानंद सरस्वती का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ही विरोध करने का मामला सामने आया है। यह शिविर नीमकाथाना और खंडेला विधानसभा क्षेत्र के बूथ विस्तारकों का प्रशिक्षण शिविर था। जैसे ही सांसद सुमेधानंद प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता उनके खिलाफ लामबंद हो गए और उनका विरोध करते हुए नारेबाजी कर दी। 
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सांसद कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते हैं और नाहीं क्षेत्र के विकास की समस्याओं पर उनका कोई ध्यान है। अपने प्रति कार्यकर्ताओं का विरोध बढ़ता देख सांसद सुमेधानन्द भी शिविर से उठकर चले गए। इस पर विरोध में जुटे कार्यकर्ता उनके बाहर जाने तक कर रहे कार्यकर्ता भी उनके पीछे बाहर आ गए और आक्रोश जताने लगे। इनमें कुछ लोगों ने सांसद को रोकने के प्रयास भी किए। लेकिन सुमेधानंद नहीं रुके और अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। हालांकि मामले को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि एक विधायक से मनमुटाव के चलते सांसद सुमेधानंद सरस्वती का विधायक गुट के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें