फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलौते बेटे ने मां की हत्या की, पिता सदमे में मरा  

Fri, 26 May 2017 12:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भावनपुर के हसनपुर कला गांव में बृहस्पतिवार सुबह इकलौते बेटे ने वृद्ध मां की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वृद्धा अपनी विवाहित बेटी को जायदाद का आधा हिस्सा देना चाहती थी, जिसका बेटा विरोध करता आ रहा था। बेटे के हाथों पत्नी की हत्या होने का पता चलते ही पिता ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हसनपुर कला निवासी श्यामू (70) पुत्र छत्र सिंह पेशे से मजदूर था। वह पत्नी सुक्खी (68) के साथ रहता था। घर के पास ही दूसरे मकान में वृद्ध दंपति का इकलौता बेटा रामधन पत्नी और पांच बच्चों के साथ रहता है। पुलिस के अनुसार श्यामू की पुत्री सरला की शादी नई बस्ती निवासी नंदकिशोर से हुई थी। सरला की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते मां सुक्खी उसे अपनी जायदाद का आधा हिस्सा देना चाहती थी। जिसको लेकर रामधन माता-पिता के साथ कई बार मारपीट कर चुका था। 

बड़ी बेरहमी से मारा 
पुलिस के अनुसार बुधवार रात रामधन अपनी पत्नी के पास घर पर नहीं गया और पिता की तबियत खराब बताकर मां-पिता के पास ही सो गया। बृहस्पतिवार तड़के करीब पांच बजे रामधन मां को घसीटकर कमरे में ले गया। कहा कि वह वह अपनी संपत्ति बहन के नाम नहीं करने देगा, उसके बाद भी मां नहीं मानी। जिसके बाद रामधन ने चारपाई से वृद्ध मां के हाथ-पैर बांध दिए। मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद रस्सी से गला घोंटकर मार डाला।
विज्ञापन


हत्या के बाद खाई खीर-पूड़ी
मां के शव को कमरे में बंद कर रामधन अपने घर पहुंचा। जहां उसने पत्नी से खीर-पूड़ी बनवाई। उधर, पड़ोस के लोगों के अलावा पिता श्यामू जब रामधन से मां के बारे में पूछने पहुंचा वह पत्नी के साथ खीर-पूड़ी खाता मिला। रामधन ने मां के चूना भट्टी मोहल्ले में जाने की बात कही। पिता उसे तलाश करने निकला तो एक पड़ोसी ने बताया कि सुक्खी को उसके बेटे ने कमरे में बंद कर रखा है। आसपड़ोस के लोगों ने कमरे का ताला तोड़ा तो वृद्धा का शव चारपाई से बंधा मिला। सुक्खी की मौत का पता चलते ही श्यामू बेहोश होकर गिर पड़ा और उसने सदमे में दम तोड़ दिया। हत्या की सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, सीओ यूएन मिश्र और एसओ विनोद कुमार पहुंचे। बहन सरला ने भाई रामधन के खिलाफ हत्या का नामजद केस दर्ज कराया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें