बीच सड़क पर बदमाश का बर्थ डे सेलिब्रेशन
बीच सड़क पर बदमाश का बर्थ डे सेलिब्रेशन और खुलेआम छलकते रहे जाम...। हिम्मत जुटा कर किसी ने विरोध किया तो उसे घर में चुपचाप बैठे रहने की धमकी दी गई। यह सब कुछ हुआ थाने से महज कुछ दूरी पर है।
मामला जोधपुर का है। जी हां, वहीं सूर्य नगरी जोधपुर, जहां कानून व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट भी सरकार के अधिकारियों को लताड़ पिला चुका है। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों असामाजिक तत्वों और अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो चुका है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आसामाजिक तत्व जोधपुर की सड़कों पर जाम छलकाते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो बीती रात का बताया जा रहा है। महामंदिर थाने से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित हेमसिंह के कटला में कुछ युवकों ने सड़क पर शराब पार्टी की। दरअसल ये पार्टी उन्होंने अपने साथी का बर्थ डे सेलीब्रेट करने के लिए की।