फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक में 1 करोड़ का गबन, 10 साल बाद आरोपी गिरफ्तार 

Tue, 02 Jan 2018 03:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
एक दशक पहले सहकारी बैंक में करीब 1 करोड़ रुपए के गबन के मामले में फरारी काट रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई राजस्थान के जालौर जिले में पुलिस ने की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सग्रामाराम विश्नोई है। वह गांव डीगाॅव थाना करड़ा जिला जालौर का रहने वाला है। सहकारी भूमि विकास बैंक में लगभग 1 करोड़ के गबन के मामले में वर्ष 2007 में पुलिस थाना सांचोर जिला जालौर में प्रकरण संख्या 178/2007 धारा 409,467,468 आईपीसी के तहत एक मुकदमा दर्ज हुआ था। 

इस मुकदमे में नामजद आरोपी सग्रामाराम करीब 10 साल से गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहा था। फरार आरोपी का थाना मण्डार क्षेत्र में ठहरे होने की जानकारी मिलने पर मंडार थानाधिकारी हमीर सिंह के नेतृत्व में हैडकांस्टेबल उदाराम, बन्ने सिंह, गिरधारी सिंह थाने से रवाना होकर पीथापुरा की सीमा पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पुलिस टीम ने फरार आरोपी सग्रामाराम विश्नोई को गांव सिवाड़ा, थाना चितलवाना निवासी उभैराराम के ऊझा स्थित कृषि कुंऐ पर काम करते हुए धरदबोचा। इसके बाद उसे सांचोर थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें