फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शरीफ' बन यहां तीन साल से रह रहा था बांग्लादेश का तोता सरदार

Tue, 28 Nov 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी दस्तावेज बनाकर यहां रहने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। बांग्लादेशी को यहां की नागरिकता के दस्तावेज बनवाने में एक वकील की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। 
विज्ञापन


अजमेर के दरगाह थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह इन दिनों दरगाह क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई में जुटे हुए हैं। पूर्व में जहां दो रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया, वहीं मंगलवार को बांग्लादेश के अमानत गंज निवासी मौहम्मद तोता सरदार को गिरफ्तार किया है। तोता सरदार पिछले तीन सालों से मौहम्मद शरीफ बनकर अंदरकोट क्षेत्र में रह रहा था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में ये आया सामने

- फोटो : demo pic
थानाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि मौहम्मद शरीफ अजमेर में ही हमाल का काम करता था। आरोपी ने आधार कार्ड, वोटरकार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज फर्जी तरीके से बनवा रखे हैं। यह दस्तावेज भी अलग-अलग मोहल्ले के बनाए हैं जिससे कि कोई उस पर शक नहीं करे।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के दस्तावेज बनवाने में एक वकील द्वारा सहयोग करने की बात सामने आ रही है। वकील पर नजर रखकर उसके खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। वहीं आरोपी ने यह भी बात कबूली है कि उसकी बहन भी अंदरकोट क्षेत्र में ही रह रही है। इस संबंध में भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें