बाबाओं के रोज नए कारनामें सामने आ रहे हैं। अब एक बाबा और उसके शिष्यों द्वारा डंडे से एक बुजुर्ग की पिटाई करने का नया मामला सामने आया है।
यह मामला भी अलवर जिले का है। यहां बहरोड थाना क्षेत्र के तहत आने वाले नगला रूढ़ गांव में बने हनुमान मंदिर के बाबा धर्मगिरी और उनके शिष्यों ने एक बुजुर्ग की हाथ बांधकर पिटाई की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, बाबा और उसके शिष्यों के गुस्से का शिकार बना रुग्गा कांकरा गांव का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि वह मंदिर के पास अवैध रुप से शराब बेचता है।