सुरक्षाकर्मियों पर हमलों का सिलसिला जारी है। ताजा मामला में अतिक्रमण हटाने गए दल पर अतिक्रमियों ने हमला कर दिया। हमले में कई सुरक्षाकर्मियों को चोटें आई हैं। हमले से महिला अधिकारी भी जान बचाकर जैसे तैसे भागी।
मामला राजस्थान के कोटा का है। कोटा के रानपुर इलाके में आवासीय योजना पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने पहुंचे नगर विकास न्यास के दस्ते पर आज अतिक्रमियों ने हमला कर दिया। लाठियां और पत्थरों से हमला करने वाले अतिक्रमियों ने जमकर उत्पात मचाया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक होमगार्ड के जवान चोटिल हो गए।
अतिक्रमियों ने घेराबंदी करके यूआईटी एक्सईएन की कार, उड़न दस्ते की दो जीपों और मिनी बस के शीशे तोड़ डाले। उपसचिव दीप्ती मीणा सहित अन्य अधिकारियों के साथ पूरा दस्ता जान बचाकर वापस भागा।