फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई में सूचना मांगी तो कर दिया हमला

Mon, 03 Apr 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर जिले केे अलवर गेट थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी एकता नगर में रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता को अजमेर नगर निगम से सूचना मांगना भारी पड़ गया। आरोप है कि आरटीआई कार्यकर्ता ने जिस जमीन से संबधित सूचनाएं मांगी थी, उससे जुड़े लोगों ने उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता सैयद मंसूर अली ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि नगर निगम की सरकारी भूमि पर उस्मान गनी खान के कथित कब्जे की सूचना मांगी थी। इसके बाद निगम ने विवादित प्रॉपर्टी को अपनी बताते हुए गनी को कब्जा हटाने के नोटिस जारी कर दिए। 

यह बात उस्मान और उसके परिवार को नागवार गुजरी। सोमवार सुबह उस्मान के बेटे रिजवान व उसके साथियों ने आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन वह बच कर भाग निकला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाए हैं जिसमें भी हमले की पुष्टि हुई है। अलवर गेट थाना पुलिस ने रिजवान व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें