फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः पूर्व मंत्री के गांव में पकड़ी गई अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री

Mon, 03 Apr 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/बलिया
विज्ञापन
भारी मात्रा में शराब बनाने का उपकरण बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के कपूरी गांव में रविवार की देर रात फेफना पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान वहां से शराब बनाने के लिए उपकरण भी बरामद किया। पुलिस के इस कार्रवाई से गांव सहित क्षेत्र के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अभियुक्त कारखाने की दीवार लांघकर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन


फेफना एसओ को मुखबिर से सूचना मिली कि कपूरी गांव में अवैध शराब बनाने का कारखाना बड़े पैमाने पर चलता है। जहां से अवैध शराब बनाकर जनपद सहित गैर जिले एवं गैर प्रांत भी भेजा जाता है।

मुखबिर की बातों को गंभीरता से लेते हुए एसओ ने हमराहियों के साथ कपूरी गांव स्थित अवैध शराब बनाने वाले कारखाने पर छापेमारी की। जहां से 1000 लीटर स्प्रीट, 10 हजार प्लास्टिक की शीशी, 10 हजार ढक्कन, 25 हजार बाम्बे स्पेशल विस्की नकली रैपर, 20 लीटर प्लास्टिक के छह बोतल, 10 किलो अमोनिया, पांच किलो नौसादर, 279 शीशी तैयार शराब पकड़ा।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि एक लीटर स्प्रीट में तीन लीटर पानी मिलाकर शराब बनाया जाता है। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए अभियुक्त रामअवध गोंड कारखाने की चाहदीवारी फांदकर भागने में सफल हो गया। इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें