फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

paper Leak: RU का एसोसिएट प्रोफेसर और कालाडेरा का लेक्चरर गिरफ्तार

Wed, 19 Apr 2017 09:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
डाॅ. महेशचन्द गुप्ता - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजस्थान विश्वविद्यालय पेपर लीक करने के मामले में एटीएस एवं एसओजी की कार्रवाई जारी है। मामले में बुधवार को एसओजी ने राजस्थान विश्वविद्यालय के काॅमर्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर महेशचंद गुप्ता और कालाडेरा राजकीय महाविद्यालय में भूगोल के लेक्चरर सुरेंद्र कुमार सैनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सोमवार से शुरु पेपर लीक गिरोह के खुलासे के बाद बुधवार रात तक 15 आरोपियों को एसओजी द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले गिरफ्तार 13 आरोपी एसओजी के रिमांड पर है। एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि अग्रसेन नगर, महेश नगर निवासी डाॅ. महेशचन्द गुप्ता राजस्थान विश्वविद्यालय के काॅमर्स विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर है। राजस्थान विश्वविद्यालय के एम. काॅम प्रीवियस के प्रश्न पत्र ए.बी.एस.टी. (एडवांस्ड कोस्ट अकाउण्टिंग) की परीक्षा 13 अप्रेल को आयोजित हुई थी। ए.बी.एस.टी. की परीक्षा का प्रश्न पत्र डाॅ. महेशचन्द गुप्ता ने तैयार किया था।

वाणिज्य विभाग राजस्थान विश्वविद्यालय की गोपनीय शाखा के अनुभाग अधिकारी नंदलाल सैनी ने इसकी जानकारी अशोक अग्रवाल को लीक कर दी।  इसके बाद गोपनीय सूचना के आधार पर अशोक अग्रवाल ने डाॅ.महेश चन्द से संपर्क कर परीक्षा के एक दिन पहले ही एबीएसटी परीक्षा का प्रश्न पत्र हासिल कर लिया। आईजी दिनेश एमएन के मुताबिक कालाडेरा राजकीय महाविद्यालय के भूगोल के व्याख्याता सुरेन्द्र कुमार सैनी टोंक रोड पर जय अम्बे नगर में रहते है। 
विज्ञापन


राजस्थान विश्वविद्यालय के एमए/एमएससी फाईनल भूगोल का पेपर (एडवांस ज्योग्राफी आफ इण्डिया) 17 अप्रेल को हुआ था। यह परीक्षा प्रश्न पत्र आरोपी सुरेन्द्र कुमार सैनी द्वारा तैयार किया गया था। सुरेन्द्र कुमार सैनी ने यह पेपर शंकर लाल को बताया एवं शंकर लाल के माध्यम से यह पेपर जे0पी0 जाट व उनसे आगे तक पहुंचा। शंकर लाल भी एसओजी के रिमांड पर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें