फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस रिन्यू के लिए स्टांप विक्रेता से ली रिश्वत, AAO और दलाल गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2017 05:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
नई गाइडलाइन के बाद भीड़ हुई कम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बुधवार को धरियावाद तहसील में उपकोष कार्यालय में तैनात एक सहायक लेखाधिकारी और दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

यह कार्रवाई चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ एसीबी की संयुक्त टीम ने की।

रिश्वत की यह रकम स्टांप विक्रेताओं से उनका लाइसेंस रिन्यू करने की एवज में ली गई थी। इसके लिए प्रत्येक स्टांप विक्रेता से 12—12 सौ रुपए रिश्वत ली जा रही थी। प्रतापगढ़ एसीबी प्रभारी एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश कुम्हार है, जो कि धरियावाद तहसील के उपकोष कार्यालय में सहायक लेखाधिकारी है। वह जयपुर में झोटवाड़ा के न्यू कॉलोनी का रहने वाला है। जबकि आरोपी दलाल जगदीश चौधरी है। जो कि उपकोष कार्यालय के पास फोटोकॉपी की दुकान चलाता है।

आरोपियों के खिलाफ धरियावाद निवासी स्टांप विक्रेता विजय कुमार ने एसीबी में शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि उनका स्टांप विक्रेता का लाइनेंस 30 मार्च को समाप्त हो गया था। इस लाइसेंस को रिन्यू करने की एवज में सहायक लेखाधिकारी ओमप्रकाश कुम्हार प्रत्येक से 1200 रुपए मांग रहा था। यह रुपए ओमप्रकाश ने अपने दलाल और फोटोकॉपी की दुकान करने वाले आरोपी जगदीश चौधरी को देने को कहा। शिकायत में सत्यापन होने पर एसीबी ने बुधवार  को परिवादी विजय कुमार को रिश्वत की रकम लेकर दलाल के पास भेजा। इसके बाद रुपए लेते ही एसीबी ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें