फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार रुपए में बिका एएसआई का ईमान, एसीबी ने दबोचा

Tue, 04 Jul 2017 12:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
bribe - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहायक उपनिरीक्षक एएसआई को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत आरोपी ने अपने ही पुलिस थाना परिसर में ली। जहां एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों धरदबोचा।
विज्ञापन


एसीबी के आईजी सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एएसआई भवानी सिंह है। वह जयपुर ग्रामीण जिले के शाहपुरा थाने में पदस्थापित है। परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी, कि उसने शाहपुरा थाने में सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और चालान पेश करने की एवज में आरोपी एएसआई भवानी सिंह ने परिवादी से पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

केस की जांच एएसआई भवानी सिंह के पास ही थी। काफी दबाव बनाने पर परिवादी ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवा दी। सत्यापन होने के बाद जयपुर ग्रामीण एसीबी की टीम के प्रभारी एएसपी एएसपी नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने ट्रेप रचा। आज परिवादी रिश्वत की राशि लेकर शाहपुरा थाने पहुंचा। जहां पांच हजार रुपए रिश्वत लेते ही एसीबी ने एएसआई भवानी सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम को पुलिस थाने में देखते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा—तफरी का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें