फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाबंदी में पकड़ा गया अंतरराज्यीय हथियार तस्कर, ये हथियार मिले

Wed, 26 Jul 2017 04:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
नाकाबंदी में पकड़ा गया अंतरराज्यीय हथियार तस्कर - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
अंतरराज्यीय  हथियार तस्करी से जुड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने आज नाकाबंदी के दौरान सीकर हाइवे पर धरदबोचा। उसकी कार की तलाशी के दौरान पुलिस ने काफी मात्रा में हथियार व कारतूस बरामद किए है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सीआईयू और पश्चिम जिले की हरमाड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी क्राइम डॉक्टर विकास पाठक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 31 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद सैनी उर्फ राजू है। वह सीकर जिले में खंडेला तहसील के गांव श्रीमाधोपुर का रहने वाला है।

उसके कब्जे से एक डिब्बे में रखी 32 बोर की पांच देसी पिस्टल, 45 कारतूस, एक मारुति वेन व एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

डिब्बों में रखी पांच पिस्टल और 45 कारतूस मिले

डिब्बों में रखी पांच पिस्टल और 45 कारतूस मिले - फोटो : Vishnu Sharma
पिछले दिनों जयपुर शहर में हुई लूट व डकैती की वारदातों में अवैध हथियारों का इस्तेमाल हुआ था। कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच को अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम के निर्देश दिए थे। इसके बाद सीआईयू टीम के कांस्टेबल मनेंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक मारुति वेन कार सीकर से जयपुर की तरफ आ रही है। जिसमें अवैध हथियार रखे है।

इसी सूचना के आधार पर डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता के निर्देशन में सीआईयू टीम के प्रभारी सबइंस्पेक्टर धर्मसिंह व हरमाड़ा थानाप्रभारी लाखन सिंह खटाणा ने हरमाड़ा एडपोस्ट पर नाकाबंदी करवाई। इस पर सूचना के आधार पर उसी नंबरों की मारुति वेन कार को पुलिस ने रुकवाकर चैकिंग की। जिसमें डिब्बों में रखी पांच पिस्टल और 45 कारतूस मिले। पूछताछ में आरोपी कार चालक का नाम सीकर निवासी राजेंद्र प्रसाद सैनी होना पाया गया। तब उसे गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें